
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कदमा के सिंडिकेट कॉलोनी निवासी छोटू महानंद, कदमा बाजार निवासी प्रदीप बारिक और अमर बाग शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में 15 चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है. पूछताछ में सभी ने बताया कि वे लोग घर में घुसकर मोबाइल की चोरी करते थे और उसे सस्ते दामों में बेच दिया करते थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






