
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम पर भाजमो ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को भाजमो का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचकर निगम के कार्यपालक अभियंता के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए मानगो नगर निगम क्षेत्र के चेपा पुल से लेकर पारडीह तक सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को डिमना रोड के तर्ज पर अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की. भाजमो के नेताओं ने बताया कि निगम प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर केवल डिमना रोड के स्ट्रीट वेंडरों पर ही कार्रवाई करती है, जबकि यहीं स्थिति चेपा पुल से लेकर पारडीह तक ऐसी ही स्थिति रहती है, ऐसे में निगम प्रशासन एक आंख में काजल एक मे सूरमा का रवैया निगम क्षेत्र में चला रही है, जो गलत है. इन्होंने सभी के साथ समान रवैया अख्तियार करने की मांग की.






