
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित जेम्को में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ाए गए युवकों में जेम्को निवासी शिवा और दीपक शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से अवैध हथियार बरामद किया है. हालांकि टेल्को पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेम्को में दो युवक हथियार लेकर घुम रहे है. जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात एक टीम का गठन कर दोनों के घर पर छापेमारी की. इधर थाने में पुछताछ के दौरान पुलिस को दोनों ने बताया कि हथियार राजा दुबे ने छुपाने को दिया था. डर के मारे उन्होने हथियार रखा है. फिलहाल पुलिस राजा दुबे की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.






