
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर में गाड़ी को आग लगाने के मामले में पुलिस के वरीय अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने कहा हैं कि गाड़ी को आग लगाने वाला व्यक्ति नशे में धुत्त था और वह पुलिस के साथ ही उलझ रहा था.
इसके अलावा यह भी कहा है कि पुलिस ने मामले की जांच की हैं और गाड़ी को आग लगाने वाले की ब्रेथ एनालाइजर से उसका टेस्ट भी किया जिसमें नशे में लिप्त वह पाया गया है. गाड़ी का मालिक भी वह नही है. आखिर गाड़ी किसकी है और कैसे वह आदमी चला रहा था इसकी जांच की जा रही है.
पुलिस हर बिन्दु की जांच कर रही है. आपको बता दे कि मानगो न्यू कुमरूम बस्ती निवासी ने मानगो गोलचक्कर में चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने पकड़ लिया तो अपनी मोटरसाइकिल को ही आग के हवाले कर दिया. उसने पुलिस पर घूसखोरी करने का आरोप लगाया है.







