
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में शनिवार की रात किशोर भाई-बहन से अश्लील हरकर करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दोनों पीड़तों का मेडिकल करवाया. मेडिकल करवाने के बाद पुलिस दोनों भाई-बहन के परिजनों को कोर्ट में 164 के बयान के लिए पेश करेगी. वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहसिन हसन खान को रविवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि शनिवार को हसन खान ने पड़ोस में रहने वाला 6 साल की बच्ची और पांच साल के बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने घर के बगल की गली में लेकर गया औऱ उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा. रात में जब दोनों बच्चे रोने लगे तो परिजनों ने कारण पूछा. तब जाकर दोनों ने सारी घटना परिजनों के बताई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.





