
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमडांट से सिल्ली की ओर जाने वाली रांगामाटी रोड में एक युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह युवक ईंचागढ़ के ही डूमटांड का ही रहने वाला 20 वर्षीय सुदेश कुमार महतो था. वो खुद ड्राइवर था और जमशेदपुर जाने के लिए रेहान बस पर चढ़ गया था. बस जब सौ मीटर आगे बढ़ा तो उसको मालूम चला कि वह गलती से रांची की बस में बैठ गया है. इसके बाद वह हड़बड़ाकर चलती बस में ही उतरने की कोशिश की, जिससे वह फिसल गया और बस का ही पिछला चक्कार उसके सिर पर चढ़ गया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. करीब एक घंटे तक लोगों ने जाम किया. मुआवजा की राशि मिलने पर लोगों ने मामले को शांत कराया. बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस दौरान चालक भागने में सफल रहा.







