जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने कॉमन लेक्चर पॉइंट का उद्घाटन फीता काटकर किया. साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया. बता दें इससे पूर्व छोटे- छोटे कार्यक्रमों के लिए टेंट आदि की व्यवस्था यहां किया जाता था, लेकिन अब इस कॉमन लेक्चर पॉइंट के बन जाने से इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी. यहां तमाम मीटिंग एवं छोटे समारोह का आयोजन किया जा सकेगा. वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने इलाके में पौधरोपण कर सभी से पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की.



