चाकुलिया : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पर शुक्रवार को चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में कक्षा 9, 10 और 12वीं की छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका जुही कुमारी, कुमारी चिंतामणी और रश्मि सिंह ने छात्राओं को माहवारी के संबंध में जानकारी देकर इस दरमियान कैसे अपने स्वास्थ्य को देखभाल करनी है की विस्तार पूर्वक जानकारी दी.



