
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चर्चित प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रिया सिंह के खिलाफ सोनारी थाना में न्यायालय परिवाद दर्ज कराया गया था. न्यायालय परिवाद दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया. न्यायालय से प्रिया सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट निकला गया था. बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दे की प्रिया सिंह पर सोनारी थाना में कई मामले दर्ज है. बीते दिनों ही प्रिया सिंह ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था. प्रिया सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस उसे सरेंडर करने के लिए दबाव बना रही है.







