
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस के पास मंगलवार देर रात आशियाना निवासी राजेंद्र मोहंती से मोबाइल छिनतई मामले में पुलिस ने प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन के भाई राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने राहुल के पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. इधर चटनी डॉन जब अपने भाई की पैरवी लेकर पुलिस के पास पहुंची, तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. प्रिया सिंह के खिलाफ थाने में न्यायालय परिवाद दर्ज था. इधर पुलिस घटना को अंजाम देने वाले दूसरे अपराधी की भी तलाश कर रही है. बता दें कि बीती रात राजेंद्र मोहंती से सोनारी पोस्ट ऑफिस के पास उस्तूरा सटा कर बाइक सवार दो अपराधियों ने मोबाइल समेत नकद लूट लिये थे. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे. बाद में राजेंद्र ने पास खड़े पीसीआर वाहन को घटना की सूचना दी थी.






