
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने मंगलवार को गरीब नवाज कॉलोनी से एक युवक को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम एहसान है वह जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एहसान ब्राउन शुगर का कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने उसे गरीब नवाज कॉलोनी से ही पकड़ा। पुलिस उससे उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस मामले में युवक से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के कारोबार का पूरा नेटवर्क खंगाला जा सके। हालांकि जुगसलाई पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया है।






