
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित लोको मोड़ के पास स्थित वरिष्ठ अनुभाग अभियंता के कार्यालय में दीवार गिरने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में रेलवे पुलिस बल और ठेकाकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना मंगलवार शाम 7 बजे की है। मृतक का नाम विष्णु दुलाई बताया जा रहा है वह परसुडीह झारखंड बस्ती का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ठेका कर्मी था। वह रेलवे क्वाटर के दीवारों को बनाने का काम करता था। मंगलवार शाम आंधी ओर तेज़ बारिश होने के करना वह कार्यालय के दीवार के पास खड़ा था। अचानक से कार्यालय के बाहर एक पेड़ तेज़ आंधी से दीवार पर गिर गया। दीवार के नीचे आने से मौके पर ही विष्णु कि मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना कि सूचना दे दी गई है।





