
जमशेदपुर : जमशेदपुर की बर्मामाइंस पुलिस ने बर्मामाइंस क्षेत्र में ट्रक चालकों से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में बर्मामाइंस हरिजन बस्ती निवासी शुभम और महेश शामिल है. 16 नवंबर की रात को भी इन्होने एक सेक्योरिटी गार्ड नितेश दास पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था. इस संबंध में थाने में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वहीं पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों कई बार लूट की घटना को अंजाम दे चुके है. 21 अक्टुबर की रात को भी दोनों ने बर्मामाइंस बाजार स्थित चाय दुकान में सुबल डे को चाकू से हमला कर रुपयों की लूट कर ली थी. पुलिस को कई दिनों से दोनों की तलाश थी. गुरुवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. (नीचे पढ़े जुगसलाई के टाटा स्टील गेट से पकड़े गये चोर)
टाटा स्टील में तांबा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया चोर, सिक्योरिटी ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, गया जेल
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा स्टील जेएमडी गेट के पास से टाटा स्टील के सिक्योरिटी गार्ड ने तांबा तार की चोरी करते एक चोर को पकड़ा. पकड़ाए गए चोर का नाम अफरोज खान है, वह जुगसलाई के गौरी शंकर रोड का रहने वाला है. घटना बुधवार दोपहर की है. अफरोज के पास से चोरी किया गया सात किलो तांबा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को अफरोज को जेल भेज दिया. इस मामले में टाटा स्टील के अवर सुरक्षा निरीक्षक संजय कुमार ओझा के बयान पर जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया गया है.












