
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा बस स्टैंड के पास छापामारी की. छापामारी कर पुलिस को देखते ही एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि एक युवक वहां से भागने में सफल रहे. पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और गोलियों को भी बरामद किया. पकड़ा गया युवक राजा महतो है जबकि भागने वाला युवक सोनू अन्थोनी था जो पिछले दिनो कीताडीह के मटन दुकान के दुकानदार पर फायरिंग करने का आरोपी था. पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस फरार सोनू की तलाश में छापामारी कर रही है. आपको बता दे कि बागबेड़ा के कीताडीह इलाके में मटन दुकानदार पर अपराधियों ने गोली चला दी थी. गोली चलने के मामले में एक व्यक्ति को बागबेड़ा पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है.

















