
जमशेदपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेनिथ फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में राकेश्वर पांडेय व शैलेश पांडेय के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए जेनिथ फोर्ज इम्प्लाइज यूनियन का गठन किया. इसमें कर्मचारियों द्वारा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय को महासचिव एवं इंटक के प्रदेश संयुक्त महासचिव विनोद राय को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने जेनिथ फोर्ज के कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कल प्रबंधन को चिट्ठी भेज कर नये यूनियन के साथ बैठक करने को कहेंगे। यूनियन महासचिव शैलेश पांडेय ने कर्मचारियों से प्रबंधन के साथ सामंजस्य स्थापित कर मजदूर एवं उधोग हित में काम करने की बात कही। कर्मचारियों ने खुशी का इजहार करते हुए राकेश्वर पांडेय, शैलेश पांडेय समेत अन्य यूनियन पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद राय ने किया। इस यूनियन गठन कार्यक्रम में जेनिथ फोर्ज के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।

















