
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित डीएवी एनआईटी के दसवीं का छात्र रविवार सुबह से लापता है. छात्र का नाम नीतेश कुमार उर्फ चिंटू बताया जा रहा है. चिंटू का परिवार रेलवे कॉलोनी में रहता है. परिजनों ने आरआईटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है. बताया जाता है कि चिंटू अपने दसवीं के मार्क्स से संतुष्ट नहीं था. वैसे नितेश प्रथम श्रेणी से 10 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ है. परिवारवालों ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से ही घर से निकला है, लेकिन अबतक वापस नहीं लौटा है. बताया जाता है, कि कल शाम उसे कॉलोनी में देखा गया था, लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटा है. नितेश के बड़े मामा रेलकर्मी हैं. वहीं परिजनों ने बताया कि घर पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. परिजनों लोगों से अपील की है कि अगर छात्र से सम्बंधित कोई जानकारी मिलती है तो 95238 13848 नंबर पर सूचित कर सकते हैं. वैसे आरआईटी थाना पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गयी है.

















