जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कामधेनु अपार्टमेंट, इन्द्रकुल अपार्टमेंट, रिमरव्यु कॉलोनी एवं रामजनमनगर में हुई मोबाईल, कैमरा एवं लैपटॉप की चोरी करने की घटना को लेकर कदमा थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम को सफलता मिली है. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कदमा रामजनमनगर शिव मंदिर निवासी अमित कुमार उर्फ बिटु उर्फ कटटा , कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 1 निवासी लक्ष्मण कुमार सिंह, सोनारी 320 बी ब्लॉक निवासी सन्नी कुमार शर्मा, सोनारी निर्मलनगर निवासी अमित धीवर उर्फ पोतिक धीवर, सोनारी रुपनगर निवासी आशीष सरदार, कदमा रामजनमनगर फुटबॉल मैदान निवासी समीर सरदार उर्फ बाबु और कदमा रामजनमनगर रोड नंबर 3 निवासी राहुल भगत उर्फ छोटा लालु शामिल है. इन लोगो ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में शामिल होने एवं घटनाकारित होने की बात स्वीकार किया है. इन लोगों के पास से उपरोक्त कांडों के वादियों के घर से चोरी किया गया मोबाईल, कैमरा एवं लैपटॉप बरामद किया गया. इन सारे लोगों को जेल भेज दिया गया है. उनके पास से 11 मोबाइल, स्कूटी, कैमरा, लैपटॉप समेत अन्य सामानों को बरामद किया है.






