
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह पुलिस ने शिव मंदिर लाइन में छापेमारी कर शुभम कुमार को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने बताया कि बीते दिनों कदमा में उसके साथी राजेश महानंद ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था चुका है जिसमे उसने एक युवती को पिस्टल को बट से मारकर घायल कर दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद राजेश ने ही उसे पिस्टल रखने को दिया था. शुभम उलीडीह थाना क्षेत्र से भी पूर्व में छिनतई में मामले में जा जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने उसे आर्म्स रखने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.















