
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत राख़ड मैदान में बुधवार को जुगसलाई पुलिस ने छापेमारी कर एमई स्कूल रोड निवासी राहुल रजक को 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक ब्राउन शुगर बेचने आया है. इसके बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर फैज अकरम के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई और राहुल को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में राहुल के पास से कुल 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि उस इलाके में लगातार पूछताछ की जा रही है. इसको लेकर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है.







