जमशेदपुर : जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने 63 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी उलीडीह के राजेन्द्र नगर कुवर सिंह रोड का मनोज कुमार दास उर्फ कल्लू है. ब्राउन शुगर की वजन 5.01 ग्राम है. थाना प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उलीडीह थाना प्रभारी को सूचना मिली की एनएच 33 के सुवर्णरेखा प्रोजेक्ट आवासीय परिसर के एक जर्जर मकान में कुछ व्यक्ति नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे है. (नीचे भी पढे़ं)

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी के निर्देशन में पटमदा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. इस दौरान घेराबंदी कर एक मनोज दास को गिरफ्तार किया गया. वहं उसके पास से 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.



