जमशेदपुर : जमशेदपुर में सुंदरनगर थाना पुलिस की पहल से कई लोगों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई. लंबे समय से गुम हुए मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सुंदरनगर थाना पुलिस का आभार जताया. सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोनों की पहचान कर उनके असली मालिकों का पता लगाया. (नीचे भी पढ़ें)
आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)

वर्षों से अपना मोबाइल खो चुके लोगों को जब उनका फोन वापस मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे. मोबाइल मिलने पर लोगों ने सुंदरनगर थाना पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिलेगा.







