जमशेदपुर: सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक समाजसेवी पप्पू सरदार एक बार फिर अपने सेवा कार्यों के लिए चर्चा में हैं. शुक्रवार को पप्पू सरदार ने साकची बाजार के हंडी लाइन में 800 आम महिलाओं के बीच रेनकोट का वितरण किया.उन्होंने बताया कि इस साल अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला मानसून रहा है और ऐसे मौसम में खासतौर पर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. (नीचे भी पढ़े)

पप्पू सरदार ने यह भी घोषणा की कि आगामी हरतालिका तीज के अवसर पर वे महिलाओं को हरी चूड़ियां, बिंदी और पूजा की सामग्री भी उपहार स्वरूप देंगे. पप्पू ने कहा कि महिलाएं अधिकतर छाते का उपयोग करती हैं, जो तेज बारिश में पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता है. इसीलिए उन्हें रेनकोट देने का फैसला किया, ताकि वे भीगने से बच सकें और अपनी दैनिक गतिविधियां बिना किसी परेशानी के कर सकें. रेनकोट पाने वाली महिलाओं ने पप्पू सरदार की इस पहल की सराहना की. एक महिला ने कहा कि यह समय पर मिला एक उपयोगी तोहफा है. रेनकोट छाते से कहीं बेहतर है, क्योंकि यह हाथों को खाली रखता है और पूरे शरीर को भीगने से बचाता है.



