
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत ईस्ट ले आउट निवासी एक नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने सोनारी थाना में बजरंग यादव नामक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पीड़िता के अनुसार बजरंग यादव उसे शनिवार की दोपहर 2 बजे घूमने और चॉकलेट खिलाने की बात कहकर घर से निकला था. वह उसे काली मंदिर के पास लेकर गया और उसके साथ यौन शोषण किया. शाम 5 बजे बजरंग ने उसे घर वापस छोड़ दिया. घटना की सारी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी. सोमवार को पीड़िता का न्यायलय में बयान दर्ज कराया जाएगा और उसका मेडिकल करवाया जायेगा.



