जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई यातायात थाना के बाहर रैश ड्राइविंग कर रहा एक युवक पुलिस द्वारा पकड़ाने के बाद पुलिस कर्मियों से ही उलझ गया. युवक ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियों। पर गली गलौज करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाने लगा. मामला इतना बढ़ गया की पुलिस कर्मियों को अपने मोबाइल से युवक का वीडियो बनाना पड़ा. हालांकि मौका देख युवक स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया. इधर पुलिस ने उसका चालान कर न्यायलय के लिए अग्रसर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार एक युवक स्कूटी से रैश ड्राइविंग करते हुए जुगसलाई से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. जुगसलाई यातायात थाना के बाहर पुलिस कर्मियों ने युवक को रैश ड्राइविंग करते हुए पकड़ लिया. इसी बीच युवक बहाने बनाने लगा और पुलिस कर्मियों पर ही गंभीर आरोप लगाने लगा. जब युवक से उसका ड्राइविंग लाइसेंस मांगा हुआ तो उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नही पाया गया.




