जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से आगामी 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. साकची रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान महायज्ञ के रूप में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से हर वर्ष 1 अक्टूबर को आयोजित किया जाता था, किन्तु यह आयोजन इस वर्ष दुर्गापूजा व दशहरा के कारण 8 अक्टूबर को किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

आज प्रातः राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रचार वाहन निकाला गया. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि जागरूक रक्तदाता लगातार रक्तदान अभियान के लिए सम्पर्क कर रहे हैं. उन्होंने आग्रह किया कि रक्तदाता प्राप्त रक्तदान संदेशों को अपने आसपास के युवा समूह से डिजीटली व समूह बैठक के माध्यम से साझा करें ताकि वे भी रक्तदान के लिए प्रेरित हो सकें. उन्होंने रक्तदाताओं से 8 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से संध्या 5 बजे तक साकची डीसी ऑफिस रोड स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान महायज्ञ में रक्तदान का आग्रह किया है.














