
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 625वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन शिविर संयोजक ललित केडिया-नीलम केडिया, डॉ. दीपक केडिया-डॉ. शारदा केडिया ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया। स्व. विमला देवी–स्व पुरुषोत्तम दास केडिया kr पुण्यस्मृति में आयोजित नेत्र शिविर में 25 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने किया। (नीचे भी पढ़ें)

आज ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, मनोज कुमार बागड़ी, राकेश मिश्र, कमल किशोर लड्डा मुख्य रूप से उपस्थित थें। कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा।






