जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए योग का एक विशेष सत्र का आयोजन साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में 21 जून को संध्या 3:30 बजे किया गया है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. 30 लोगों के लिए स्थान आरक्षित किया गया है एवं उनके साथ रेड क्रॉस के 50 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यकर्ता इस योग के विशेष सत्र में योगासन करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
मुख्य रूप से बढ़ती उम्र में किस प्रकार सक्रिय रहा जा सकता है और शारीरिक रूप से स्वस्थ इसके लिए जो आसान निर्धारित किए गए हैं वह सारे आसान बताए जाएंगे. रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया की बढ़ती उम्र में कठिन योग करना शरीर के लिए संभव नहीं है एवं उससे दूसरी तरफ पीड़ा हो सकती है इसी को ध्यान में रखते हुए योग के ऐसे सुलभ आसान किए जाएंगे जो नियमित रूप से बिना किसी शारीरिक कष्ट के किया जा सकते हैं और निरोगी रहकर सक्रिय रहा जा सकता है उन्होंने रेड क्रॉस से जुड़े सभी लोगों को इस विशेष सत्र में शामिल होने का आग्रह किया है.














