सरायकेला: सरायकेला के लघु सिंचाई कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक आठ फिट का धामन सांप कार्यालय परिसर में घुस गया. इतने बड़े सांप को देखकर कार्यालय कर्मियों में डर का माहौल बन गया. इसके बाद ऑफिस कर्मियों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर राजा बारीक को दी. जिसके बाद राजा बारीक ने मौके पर पहुंच कर सांप का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया.














