पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के बेगनाडीह – पोटका मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है. घटना बुधवार देर रात की है. टाटा स्टील कंपनी के कचरा निष्पादन निर्माणाधीन प्लांट गेट के समीप बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी, जिसमे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान जोड़ों माहली उर्फ काला माहुरी तथा दूसरा काला माहली के रुप में हुई है. दोनों बुकामडीह के रहने वाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काला और जोगो दोनों कामकर एक ही बाइक से भालकी की ओर से घर बुकामडीह आ रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
घटनास्थल पर नल जल का पाईप बिछाने के काम में लगा ट्रैक्टर से बाईक सवार की भिड़ंत हो गई. भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने दोनों घायल को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.







