
जमशेदपुरः केंद्र और राज्य सरकार ने कोविड-19 के लिए गाइडलाइन को पालन करने का आदेश सभी जिला अधिकारी को दिया है. उपायुक्त ने आदेश जारी किया और कहा कि 8 दिनों तक स्पेशल मास्क के चेकिंग चलेगा कोई भी व्यक्ति अगर बिना मास्क के पकड़े गए तो कैंप जेल जाएंगे. हालांकि प्रशासन के आदेश के 12 घंटे के बाद भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है. बाजारों में खचाखच भीड़ लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं. बिना मास्क लगाएं बाजार में घूम रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं. ऐसे में साफ होता है कि जमशेदपुर में प्रशासन के आदेश का पालन नहीं होता है. अगर हुआ होता तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं. और मास्क को जरूर लगाते. लेकिन यहां पर तो ना तो सोशल डिस्टेंसिंग है और ना ही मास्क लगाकर लोग बाजार में आ रहे हैं. ऐसे में दूसरा वेभ अभी खत्म नहीं हुआ और तीसरा का पदार्पण हो चुका है. यही हाल रहा तो सेकंड से भी खतरनाक तीसरा वेभ में हो जाएगा.




