
जमशेदपुर : बारीडीह ट्यूब कॉलोनी मैदान में भगवा क्लब द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्धघाटन सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह व वीरू सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी जूगुन पाण्डेय, रवि सिंह चंदेल, शैलेश गुप्ता, हरेराम सिंह, आनन्द बिहारी दुबे, शिवशंकर सिंह, शैलेश राव उपस्थित थे। टूर्नामेंट में 21 टीमों ने हिस्सा लिया। टू्नामेंट को सफल बनाने में मनीष कुमार प्रसाद, अमन सिंह, संदीप सेन, राजा सिंह, मृत्युंजय सिंह, बिपिन राव, अविनाश उपाध्याय और पूरे भगवा क्लब टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




