गम्हरिया: आरएसबी ग्लोबल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सशक्त संगठित विविधता, समानता और समावेशिता की शक्ति थीम के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. यह आयोजन महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और कंपनी के समावेशी कार्य संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना.कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी अमरजीत शेरगिल, महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़ा रहीं. उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा झेले जाने वाले सामाजिक और व्यावसायिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला और आरएसबी ग्लोबल के समावेशी दृष्टिकोण की सराहना की. विशेष अतिथि साध्वी हिमांशी ने भी विविधता और समानता के महत्व पर अपने विचार साझा किए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर जोर दिया.(नीचे भी पढ़े)
इस भव्य आयोजन में 1,500 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें कंपनी के कर्मचारी, उनके परिवारजन और वरिष्ठ नेतृत्व के परिजन शामिल थे. इस अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिवारजनों द्वारा रंगारंग और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया. इन प्रस्तुतियों को एचआर टीम के सहयोग से बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया था, जिससे कर्मचारियों की एकजुटता और संगठनात्मक संस्कृति की झलक मिली.आरएसबी ग्लोबल अपने कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. कंपनी का मानना है कि महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल नवाचार और उत्पादकता को बढ़ाता है बल्कि कार्यस्थल को और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनाता है.महिला दिवस का यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह आरएसबी ग्लोबल की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण था, जहां हर व्यक्ति चाहे उसका लिंग या पहचान कुछ भी हो समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकता है.



