
चाकुलिया : चाकुलिया के कालापाथर पंचायत भवन में आयोजित एक दिवसीय टीकाकरण शिविर में पहुंच कर ज़िला पार्षद शिवचरण हांसदा ने ग्रामीणों को कोरोना टीका (वैक्सीन) लेने के लिए जागरूक किया. जिप सदस्य ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण की जानकारी देकर इससे बचने की विधि की जानकारी देकर लोगों को वैक्सीन लेने के प्रति प्रेरित किया. कहा कि इस समय वैक्सीन ही हम सभी के लिए सुरक्षा कवच है. सभी ग्रामीण वैक्सीन लेकर जीवन को सुरक्षित करे. जिप सदस्य द्वारा लोगों को जागरूक करने के पश्चात क्षेत्र के ग्रामीण कैम्प पहुंचकर वैक्सीन लिया. कुल 110 लोगों ने कैम्प में वैक्सीन लिया है. टीकाकरण में पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा रही है. मौके पर श्री हांसदा ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक और ग्रामीणों से उपलब्ध व्यवस्था और अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली. मौके पर धनेश्वर मुर्मू, पंचायत सचिव प्रबीर भोल, लालू हांसदा, राम मुर्मू, सकिला मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



