
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड की गोहला पंचायत के देवली गांव में खेतिहर मजदूर खुदीराम पाल की फूस के घर में अचानक आग लगने से घर समेत सारा समान जलकर राख हो गया है. आग की लपटे और धुंआ देखकर ग्रामीण एकत्रित हुए और आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो पाये. आस-पास के लोग इकट्ठा हो कर खेत के गड्ढे से बाल्टी के सहारे पानी लाकर काफी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया. पुआल का घर जल चुका था. घर के बाकी हिस्से में आग फैलने वाली थी जिसको समय रहते बुझा दिया गया अन्यथा आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता. आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है. खुदीराम पाल के परिवार में उनकी पत्नी गौरी पाल, बेटा विक्की पाल, पुत्रवधु एवं विक्की पाल की बेटियां एक साथ रहते हैं. आग लगने के कारण खुदीराम पाल का घर में रखा हुआ खाद्य सामग्री, चावल, बर्तन, जरुरी कागजात, रुपए, कपड़े आदि जलकर राख हो गया है. सूचना पाकर पंचायत समिति सदस्य हरिपद भगत धटना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से सहयोग दिलाने की बात कही है.















