
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत हुलुदबनी के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनो काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे. वहां से गुजर रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी दिलीप जायसवाल और उत्तम चक्रवर्ती की नजर घायलों पर पड़ी. उहोंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान चांडिल निवासी राहुल गोराई के रूप में की गई जबकि घायल का नाम संदीप उरांव बताया जा रहा है. फिलहाल संदीप का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





