चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जोड़ाम हाट चाली में झामुमो की सिमदी, चालुनिया ओर बिरदोह, तीन पंचायत को लेकर बाबा कानाईश्वर जोनाल कमेटी की एक बैठक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय के अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया. बैठक में तीनो पंचायत को लेकर संगठन मजबूत करने के लिए विशेष चर्चा किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही तीनों पंचायत को लेकर बाबा कनाईश्वर कमेटी का गठन किया जाएगा. मौके पर झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी,सचिव बलराम महतो, अक्षय नायक, संतोष मंडल, सुनाराम मांडी, निर्मल महतो, गोबिंद हेंब्रम, बुवाई दास, सुनील हेंब्रम, विकास महतो, अमर हांसदा, सुभाष मन्ना, दसरथ हांसदा, कालिदास हेंब्रम, बिष्णु ग्वाला, सावना हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




