
जमशेदपुर: दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के समर्थन में अब जमशेदपुर का सिख समाज सड़को पर उतर चुका हैं. इनके द्वारा मानगो गुरुद्वारा से रोष मार्च निकाली गई जो साकची गुरुद्वारा में आकर समाप्त हुई. वैसे इनके रोष मार्च में मुस्लिम समुदाय के अग्रणी लोग भी शामिल होकर इन्हें अपना समर्थन देते नजर आए. रोष मार्च में बड़ी संख्या में स्त्री एवं पुरुष शामिल होकर किसानों का समर्थन करते नजर आये. सिख समाज के तमाम लोग मानगो गुरुद्वारा के पास इकट्ठा हुए जिसके बाद ये पैदल मार्च करते हुए साकची गुरुद्वारा तक पहुचे. रोष रैली में शामिल लोगों ने कहा कि आज केंद्र सरकार जबरन किसानों पर नए कानून थोप रही हैं. और इसका विरोध किसानों द्वारा ही किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उनके आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और अन्नदाता किसानों पर ही लाठियां बरसा रही है. इन्होंने कहा कि आज देश का प्रत्येक किसान केंद्र सरकार के विरोध में खड़ा है और पूरा सिख समुदाय भी इसका विरोध कर रहा है. साथ ही सरकार से मांग करती हैं कि अविलंब नए कृषि कानून को वापस लेकर देश के किसानों पर जुल्म करना बंद करे.



