
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रखंड सभागार में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की.उन्होंने पंचायतवार सभी रोजगार सेवक से मनरेगा के वर्तमान में चल रही योजनाओं की समीक्षा की और योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एवं दिशा निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त मनरेगा अंतर्गत द्वितीय चरण के अभियान में लक्ष्य अनुरूप मानव दिवस सृजन करने और योजनाओं को पूर्ण कर उन्हें बंद करने का निर्देश दिया है. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) राजेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता (मनरेगा) अमित कुमार, कनीय अभियंता समेत पंचायतों के सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे.







