गालूडीह: भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम की ओर से सोमवार को गालूडीह मारवाड़ी धर्मशाला में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वनाथ अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, कैलाश मेहता, श्यामसुंदर झुंझुनवाला, रामचंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल परशुराम साह और पांडु राम महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बिरंची नारायण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारधारा की एक जीवंत परिभाषा थे. उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया. सशक्त विदेश नीति दी और अंत्योदय के संकल्प को साकार किया.(नीचे भी पढे)

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा उन्हीं मूल्यों पर चलते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. झारखंड की धरती भी अटलजी की दूरदृष्टि का परिणाम है और हम सभी का कर्तव्य है कि उनकी विरासत को संजोकर उसे और मजबूत करें. मौके पर जिला अध्यक्ष चण्डी चरण साहू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साहू, पार्षद सुभाष सिंह, देवयानी मुर्मू, जिला महा मंत्री हरधान सिंह, सत्या तिवारी, जिला मंत्री गीता मुर्मु, गौर पात्रो, काजल महाकुड, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा पाल, मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, राजकुमार कर, अनूप दास, जयंत घोष, सपन पाल, विश्वजीत पांडा, राजेश सह, मोचीराम गिरी, तारा महतो, ममता महतो, सुनीता महतो, नमिता महतो, खेलराम मुर्मू, सीताराम हांसदा आदि उपस्थित थे.



