
घाटशिला : मुसाबनी मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर के नेतृत्व में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर विभाग व सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती और जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा शामिल थे। जुलूस अस्पताल चौक से बजार होते हुए मुसाबनी बस स्टैंड स्थित सिदु कान्हु चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत सोरेन होश में आओ, विधायक रामदास सोरेन होश में आओ, सम्पूर्ण बिजली देना होगा, युवाओं को ठगना बंद करो, आदि नारे लगाये गये। इस दौरान पूर्व विधायक टुडू ने कहा कि चुनावी वादे में हेमंत सोरेन ने 100 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की घोषणा की थी। सत्ता में आते ही बिजली क्या, बिल देने पर भी बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई और व्यवसायियों का व्यवसाय चौपट हो गया है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मौके पर बीरमान लामा, विष्णु रजक, समरनाथ मुखर्जी, सुरेश माहली, किशोर कुमार सिन्हा, शिबू गुहा, परमीत पुर्ति, जगमीत सिंह, नरेश महली, प्रदीप बिसई, राहुल नामाता, सोमा महतो, सोना देवी, आकाश गिरि, पोरमा बानरा, दिनेश डोंडा, मानस भट्टाचार्य, बबलु पातर, विश्वजीत मंगल, सजल राय, वीरेन्द्र सिंह, मुन्ना सोना, विनय भकत समेत अन्य उपस्थित थे।



