
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए मातृभूमि के वीर सपूतों की पुण्यतिथि पर उन्हें मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी. मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी शूरवीर हम भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय रहेंगे.
कहा कि वर्ष 2019 में आज ही के दिन आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था, इस हमले में हमारे सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. जवानों के बलिदान को देश कभी भी नहीं भुला सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का परचम लहरा रहा है.कई मायनों में आज भारत दुनिया के अन्य देशों के समक्ष मजबूती के साथ खड़ा है.मौके पर मंडल मंत्री राखहरि मुखी, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिहर दंडपाट,कवि ठाकुर, रुपेश सिंह,राज महापात्र,सिद्धार्थ शंकर डे, सनत ओझा,हेमकुमार साउ, अरुप माईति समेत अन्य उपस्थित थे.




