
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतिजोगिता का फाइनल मैच प्रवीर स्पोर्टिंग क्लब और दामराशोल एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर प्रवीर स्पोर्टिंग क्लब ने कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को कीक मारकर किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोकप्रिय खेल है. खेल से आपसी एकता और भाईचारा का बढ़ावा मिलता है.कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे. मौके पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. अवसर पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,मुन्ना होता,जितेंद्र ओझा,कमल दत्त,अशोक सेन,पतित दास, गोपाल नायक, राजेन्द्र भद्र,मिथुन कर,मुखलेश कुमार,सुशील कुमार,कमिटी के कार्तिक मुंडा,मिथुन मुंडा,बापी मुंडा,जगेंद्र मुंडा,दीपक मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.




