घाटशिला : घाटशिला के दाहीगोड़ा नालापार निवासी राजेंद्र कुमार अग्रवाल की बेटी बिपाशा अग्रवाल ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है. सीए में उत्तीर्ण होने पर परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर है. सभी बिपाशा को बधाई देने घर पहुंच रहे हैं. बिपाशा की मां संगीता देवी गृहिणी है और पिता किराना की दुकान चलाते है. बतौर बिपाशा उसने सेंट जोसेफ मुसाबनी से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई की. इसके बाद काशिदा महिला महाविद्यालय से बी-कॉम उत्तीर्ण हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)
बिपाशा ने न्यू दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट आफ इंडिया, जमशेदपुर शाखा कॉलेज में वर्ष 2017 में दाखिला लिया. उसने ग्रुप एक में 51.5 प्रतिशत और दो में 59 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. बुधवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ. इस सफलता के लिए उसने माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय दिया. वह नौकरी कर आत्मनिर्भर बनना चाहती है ताकि परिवार का हाथ बंटा सके.



