• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 29, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

vice-president-of-india-in-jamshedpur-देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया जमशेदपुर को सलाम, सौ साल पूरे होने पर जारी किया डाक टिकट, उपराष्ट्रपति ने कहा-दुनिया के उद्योगों के लिए जमशेदपुर और टाटा उदाहरण, नैतिकता टाटा समूह से सीखने की जरूरत-video

vice-president-of-india-in-jamshedpur-देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया जमशेदपुर को सलाम, सौ साल पूरे होने पर जारी किया डाक टिकट, उपराष्ट्रपति ने कहा-दुनिया के उद्योगों के लिए जमशेदपुर और टाटा उदाहरण, नैतिकता टाटा समूह से सीखने की जरूरत-video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
डाक टिकट को जारी करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन, झारखंड के चीफ पोस्टमास्टर जेनरल अनिल कुमार और टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन.

जमशेदपुर : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने जमशेदपुर पहुंचने पर इस शहर को सलाम किया. उनका मानना है कि यह देश के औद्योगिक क्रांति की धरती है, जहां से उद्योग ही नहीं बल्कि नैतिकता भी देश और दुनिया के लिए उदाहरण पेश करती है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सोनारी एयरपोर्ट से 18 कारों के काफिले के साथ पहले रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस पहुंचे, जहां उन्होंने टाटा और जमशेदपुर के सौ साल की पूरी कहानी को सुना. उन्होंने म्यूजियम का अवलोकन करने के बाद एक्सएलआरआई पहुंचे, जहां जमशेदपुर यानी टाटानगर के बनने के 100 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया गया और कॉफी टेबुल बुक का विमोचन किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू.

इस मौके पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के परिवहन व आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और झारखंड के चीफ पोस्टमास्टर जेनरल अनिल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले टाटा समूह के संस्थापक स्वर्गीय जमशेदजी नसरवानजी टाटा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जमशेदजी टाटा ने सौ साल पहले सुवर्णरेखा और खरकई नदी के तट पर शहर के साथ उद्योग की स्थापना की, जो आज सौ साल के बाद भी काफी तटस्थ है और देश के जीडीपी के विकास में काफी सहायक साबित हो रहा है. उन्होंने टाटा समूह और जमशेदपुर की तारीफ करते हुए कहा कि टाटा समूह एथिक्स के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करती है और यहीं पहचान है. आज देश और दुनिया में जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला हो चुका है, वहां इस तरह के एथिक्स को बनाये रखना, बड़ी बात है और इसका अनुसरण करने की जरूरत है. वसुदेव कुटुंबकम वाले देश में एथिक्स के साथ कारोबार करने की सीख देश और दुनिया को टाटा समूह ही दे सकता है, जहां मजदूरों का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया था.

ADVERTISEMENT
डाक टिकट का अनावरण करते उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन.

मजदूर और कंपनी प्रबंधन एक परिवार, शांति रहेगी तो विकास होगा, देश का विकास दर वर्ष 2050 तक 9.8 फीसदी तक पहुंचेगा, निजीकरण समय की मांग
अपने संबोधन में एम वेंकैया नायडू ने कहा कि मजदूर और कंपनी प्रबंधन एक परिवार के सामान है. शांति अगर रहेगी तो विकास भी होगा. उन्होंने कहा कि अगर मजदूर और प्रबंधन परिवार का हिस्सा समझेंगे तो निश्चित तौर पर विकास होगा क्योंकि शांति से ही विकास आ सकता है, लेकिन अगर कोई विवाद होगा तो किसी तरह भी विकास संभव नहीं हो सकेगा. उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है, लेकिन जानकारों का कहना है कि देश का विकास दर वर्ष 2050 तक 9.8 फीसदी तक पहुंच जायेगा. उन्होंने कहा कि एलपीजी यानी लिब्रलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन (एलपीजी) को याद रखकर मजदूरों और कंपनियों को काम करना होगा. उन्होंने कहा कि यह चुनौती का वक्त है और इस चुनौती और आर्थिक विकास को और आगे ले जाने के लिए कंपनियों को भी आगे आकर काम करने की जरूरत है.

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान के वक्त की तस्वीर.

शिक्षा व्यवस्था में बडे बदलाव की जरूरत, रोजगारपरक हो शिक्षा, कंपनियां स्किल ट्रेनिंग पर दें जोर, निवेश के लिए केंद्र सरकार लाल फीताशाही नहीं बल्कि अब लाल कारपेट बिछा रही है
उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है. इसमें बड़े बदलाव की जरूरत है. इसके तहत रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत है ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके. उन्होंने कहा कि भारत की नरेंद्र मोदी की सरकार में लालफातीशाही खत्म हुई है और निवेश के लिए अब बेहतर मौका भी है, लेकिन कंपनियों को भी स्किल डेवलपमेंट देने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है. टाटा समूह इस दिशा में काम तो कर रही है, लेकिन इसको और बेहतर तरीके से गति देने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि बिना स्किल डेवलपमेंट के यह संभव नहीं हो सकेगा कि क्वालिटी काम कंपनियों में हो सके और अगर क्वालिटी काम नहीं होगा तो समझ लीजिये कि कभी भी सुधार नहीं हो सकता है. कंपनियां अगर कमायेंगी नहीं तो कहां से समाज या मजदूरों को देंगी, इस कारण कंपनियों को चलने के लिए शांति और सदभाव के साथ-साथ स्किल कामगार भी जरूरत है.

राष्ट्र गान के दौरान मौजूद दर्शक दीर्घा.

आतंक का कोई मजहब नहीं, विजय माल्या जैसे काले कारोबारियों का उद्योग जगत ही बहिष्कार करें
उन्होंने देश में काले धन और काला कारोबार के बारे में भी फोकस किया और कहा कि आतंक का कोई मजहब नहीं होता है. इस कारण आतंक को समाप्त करने के लिए उसकी फंडिंग को रोकने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कारोबार के क्षेत्र में विजय माल्या जैसे कारोबारियों को भी रोकने की जरूरत है और उद्योग जगह को ऐसे उद्यमियों का बहिष्कार करना चाहिए जो इस तरह का काला कारोबार करते है.

राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों के साथ तस्वीर खिंचाते उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू.

कैंसर से बचने की जरूरत, बच्चों को जंक फूड से रखे दूर
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि कैंसर महामारी का रुप ले चुका है. कैंसर से बचने की जरूरत है और ऑइसको रोकने के लिए जरूरी है कि इंडिया को फिट होना होगा, स्वच्छ भारत अभियान को जनांदोलन के रुप से और भी आगे ले जाना होगा और देश के बच्चों को और मजबूत बनाना होगा. इसके लिए जरूरी है कि जंक फूड से बच्चों को दूर रखा जाये.

जमशेदपुर जैसे शहरों का विकास करने की देश को जरूरत
देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वे नगर विकास विभाग में मंत्री रह चुके है. पूरे देश में स्वच्छ अभियान शुरू करना था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस अभियान को राजनीतिक भी नहीं रखना है और सरकारी भी नहीं रखना है, इसको जनांदोलन का रुप देना है. इसके बाद यह जनांदोलन का रुप ले चुका है. उन्होंने जमशेदपुर की तारीफ करते हुए कहा कि जमशेदपुर जैसे शहरों का विकास करने की देश को जरूरत है, जहां एक तिहाई हिस्सा अब भी हरियाली है और यह क्लीन और ग्रीन सिटी है. इस सिटी को उदाहरण के रुप में लेकर पूरे देश में ऐसे शहरों को विकसित करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर सारे मानको को पूरा करती है, जो एक शहर के रुप में होना चाहिए. जमशेदपुर इससे पहले कई बार आ चुके है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur border area murder case : कपाली में महीनों बाद भी मुस्तकीम हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस, परिजनों को अब भी न्याय का इंतजार
खबर

Jamshedpur border area murder case : कपाली में महीनों बाद भी मुस्तकीम हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस, परिजनों को अब भी न्याय का इंतजार

July 29, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा, लंबित आवेदनों से नाराज लोगों ने किया विरोध
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा, लंबित आवेदनों से नाराज लोगों ने किया विरोध

July 29, 2026
Jamshedpur crime : परसुडीह में ड्यूटी जा रहे रेलवे के कर्मचारी पर कातिलाना हमला, डर का माहौल
खबर

Jamshedpur crime : परसुडीह में ड्यूटी जा रहे रेलवे के कर्मचारी पर कातिलाना हमला, डर का माहौल

July 29, 2026
Next Post
jamshedpur-driver-died-टेल्को में डंपर का डाला बिजली की तार से सटा, चालक की हुई मौत, मुआवजे को लेकर थाना में हंगामा-video

jamshedpur-driver-died-टेल्को में डंपर का डाला बिजली की तार से सटा, चालक की हुई मौत, मुआवजे को लेकर थाना में हंगामा-video

jharkhand-politics-big-news-झारखंड विकास मोरचा का भाजपा में हो गया विलय, बाबूलाल मरांडी पूरे दल-बल के साथ भाजपा में की 14 साल बाद घर वापसी-देखिये video

jamshedpur-young-tried-to-suicide-प्रेम प्रसंग में 12 साल की किशोरी ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

jamshedpur-young-tried-to-suicide-प्रेम प्रसंग में 12 साल की किशोरी ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News