
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातू ग्राम पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो उपस्थिति थे. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य श्री महतो ने कहा कि जनता दरबार पंचायतवार होने से इसका लाभ लोगों को मिल रहा है. कहा कि गांव के कुछ ऐसे लोग हैं जो प्रखंड मुख्यालय नही जा पाते है जिस कारण उनकी समस्या का निराकरण नही हो पा रहा था परंतु पंचायत में जनता दरबार आयोजित होने से लोगों की समस्या से अवगत होकर प्रखंड के पदाधिकारी समस्या का समाधान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंचायतवार प्रशासन की जनता दरबार आयोजित होने से लोगों को उनका हक और अधिकार मिल रहा है. ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से पंचायत का विकास होगा. मौके पर हर विभाग द्वारा लगाये गए स्टाल पर लोगों ने संबंधित समस्या से जुड़ी आवेदन देकर समाधान करने की मांग की है. इस मौके पर मुखिया सरस्वती मांडी, पंचायत समिति सदस्य नीलिमा पातर, पंचायत सेवक दवा हांसदा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामचंद्र मुर्मू समेत सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.







