
मुसाबनी : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके मुसाबनी प्रखण्ड में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन मेढ़िया पंचायत में किया गया. कार्यक्रम में प्रखण्ड प्रमुख पानमुनी मुर्मू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी, अजय कुमार रजक, मुखिया राजेश किस्कू, पंचायत सचिव दिलीप कुमार समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति थे. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी ने सभी स्टॉल में जाकर संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त की और निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिये गये आवेदन के निष्पादन करने के लिए ही सरकार द्वारा ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव की समस्या को गांव में ही समाधान करना है, इसी उधेश्य से सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया है.
254 में 171 का हुआ निष्पादन:
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 544 आवेदन प्राप्त हुए थे. इसमें से 356 का निष्पादन किया गया जबकि शेष 188 बचे हुए है जिनका समाधान संबंधति अधिकारियों के माध्यम से करने का निर्देश प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने दिया है. कृत कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रखण्ड में उपलब्ध करने का भी निर्देश दिया गया है. पेशन में 74 आवेदन आये हुए थे जिसमें 10 आवेदन में खाता की जांच करने के लिए पेशनधारियों से कहा गया, आवास योजना में कुल 132 में से 84 का निष्पादन किया गया, जबकि 48 लंबित है, राजस्व एवं अन्य में 24 आवेदन , पशुपालन में 64 में 64 का निष्पदान, चिकित्सा में 167 मरीजों का स्वास्थ्स जांच कर निशुल्क दवा दी गई, जन्म प्रमाण पत्र में 1 में 1 का निष्पादन, विद्युत विभाग में 1 आवेदन, केसीसी में 5 आवदेन, श्रम नियोजन में 28 लोगों का निबंधन कराया गया, मनरेगा में कुल 11 जॉब कार्ड बनाया गया है.







