चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया थाना क्षेत्र के टुगदा गांव की 13 वर्ष की सबर युवती के साथ गांव के ही बंकिम नायक नामक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया है. अभी वह सात माह की गर्भवती हो चुकी है. सोमवार को अखबारों में इसकी खबरें आने के बाद प्रशासन हरकत में आया. इस बीच बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ट्विट किया. इस पर सचिव स्तर के अधिकारी अविनाश कुमार ने तत्काल जिला पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया.

ॉइस आदेश के तुरंत बाद मामले की सूचना पाकर एसडीपीओ राजकुमार मेहता, सीओ अरविंद ओझा, थाना प्रभारी अनिल नायक, जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया राधानाथ मुर्मु समेत अन्य सबर टोला पहुंचकर मामले की जानकारी ली. लड़की के पिता ने कहा कि वह मजदूरी करने बाहर रहते हैं और तीन पुत्र भी बाहर मजदूरी करते है. पत्नी भी गांव में मजदूरी करती हैं. घर में अकेली लड़की रहती थी.

बंकिम नायक अक्सर उसके घर आना जाना करता था. किसी तरह बेटी को बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया है. कहा कि परिवार लड़के के परिजनों से मिलकर शादी करने की बात कही गयी. मगर लड़के का परिवार मुकर गये. सबर युवती के गर्भवती होने की सूचना पाकर प्रशासन गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
लड़की का मेडिकल जांच होगी, आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा : एसडीपीओ
घाटशिला के एसडीपीओ राजकुमार महंता ने टोला पहुंचकर परिवार से बात कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पहले युवती का मेडिकल कराया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
परिवार को प्रशासन ने उपलब्ध कराया चावल
पीड़ित परिवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा 30 किलो चावल उपलब्ध कराया गया. अंचल अधिकारी ने परिवार से जानकारी लिया गया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी है या नहीं. पदाधिकारी ने परिवार को आश्वस्त किया कि अगर किसी प्रकार की परेशानी हो तो इसकी जानकारी दे.
स्वास्थ्य टीम पहुंचकर बच्ची का किया जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग टोला पहुंचकर बच्ची की स्वास्थ्य की जांच की. टीम के सदस्यों ने कहा कि बच्ची काफी कमजोर है और उसे पेट में दर्द भी है. टीम के सदस्यों ने कहा कि बच्ची को किसी प्रकार का टीटमेंट नही मिला है जिससे बच्ची काफी कमजोर हो गई है.














