
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया अस्पताल का विगत दिनों विधायक समीर महंती ने निरीक्षण किया था. इस क्रम में अस्पताल परिसर में उगे जंगली झाड़ियों को देखकर भड़क गये और स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई थी. मंगलवार को विधायक के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया. कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में उगे जंगली झाड़ियों को काटकर और उखाड़ कर परिसर को साफ किया है. मौके पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल आने जाने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने विधायक के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है. इस अवसर पर बापी बंद, पिकु दास, पंकज भोल, तारक घाटुवारी, बबलु गिरी, जयदेव दास समेत अन्य उपस्थित थे.



