
बहरागोड़ा: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा थानांतर्गत प्रखंड के राजलाबांध गांव की ठेले पर लाश ढोने का मामला अभी तक शांत नही हुआ था कि दूसरी घटना प्रखंड के पाटपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में कुंआ में शव फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी वृद्धा सुलोचना नायक( 61) की मौत सोमवार को हुई थी.वरिय पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड पदाधिकारीयों ने वृद्धा की शव का पोस्टमार्टम करवाया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पाया गया. प्रशासन ने बुधवार को वृद्धा के शव को परिजनों के हवाले कर दिया.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजन वृद्धा की अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले गये परंतु कुछ ग्रामीणों ने घाट पर अंतिम संस्कार करने का विरोध कर दिया. इसपर परिवार के सदस्यों ने वृद्धा के शव को श्मशान घाट स्थित एक सुखा कुंआ में फेंक दिया. घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंचकर कुंआ से शव बरामद करने में जुटे हुए हैं, कुंआ के पास पोस्टमार्टम के दौरान शव में लपेटा गया प्लास्टिक ही पुलिस की हाथ लगी है, अत्यधिक अंधेरा होने के कारण पुलिस ने अब तक शव को बरामद नही कर पायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी प्राप्त करने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया परंतु संपर्क नहीं हो पाया है जिसकारण उनका पक्ष नही लिया जा सका है.














