
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बीते 22 जुलाई को नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में हुए लूट की घटना का पटाक्षेप करते हुए घटना को अंजाम देनेवाले अन्य दो अपराधकर्मियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आपको बता दें कि पुलिस ने उक्त घटना से जुड़े अन्य 5 अपराधकर्मियों को पूर्व में ही जेल भेज दिया है. वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे. गिरफ्तार दोनों अपराधी सैफ अली खान और पंकज वर्मा को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें पुलिस की गिरफ्त में आया पंकज वर्मा इन अपराधियों के चोरी किए जेवरातों को खपाने का काम करता था, और इसका दुकान आदित्यपुर के इमली चौक के समीप बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इसे बड़ा सफलता के रूप में देख रही है. आपको याद दिला दें कि बीते 22 जुलाई को नीमडीह थाना इलाके के बामनी गांव में अभय नाग के घर मे डकैती की घटना हुई थी, जिसमें अपराधियों ने पूरे परिवार को घर में बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और नगदी लूट लिए थे. पुलिस ने पिछले साल 8 सितंबर को इस घटना से जुड़े पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.






